सबसे ज्यादा हार्मोन किस उम्र में होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 15:07

20, 30 या 40 किस उम्र में पुरुष और महिलाएं रहते हैं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव? जानें किस उम्र में तेज होती है कामेच्छा

सेक्स ड्राइव (sex drive), जिसे आसान भाषा में हम ये भी कह सकते हैं कि किस उम्र में आपको ज्यादा सेक्स करना अच्छा लगता है, एक बहुत ही साधारण से सवाल की ही तरह लगता है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी इस बात पर सहमत नहीं हुए हैं कि सेक्स ड्राइव क्या है और इसे पुरुषों या महिलाओं में कैसे मांपा जा सकता है। सेक्स या फिर शारीरिक संबंध बनाने में हमारे हार्मोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन हमेशा यह स्पष्ट नहीं होता है कि पुरुषों और महिलाओं के बीच इन हार्मोन में कितना अंतर होता है। लेकिन अन्य कारक जो आपकी कामेच्छा बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं उनमें मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और शारीरिक कारण शामिल हैं ।

अक्सर कुछ लोग सोचते हैं कि वह 20 की उम्र में ज्यादा यौन रूप से सक्रिय रहते थे, तो कुछ का मानना है कि वह 30 के बाद सक्रिय हुए लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि यौन रूप से सक्रिय होने की सही उम्र क्या है और किस उम्र में वे ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं? अगर आप भी इसी सवाल की उधेड़बुन में लगे हुए हैं तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का सही जवाब देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि किस उम्र में आकर पुरुष और महिलाएं ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं।

20 की उम्र में पुरुष

पुरुषों में यौन उत्तेजना के लिए टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन का होना आवश्यक है, आमतौर पर ये 20 की उम्र में हमारे शरीर में अधिक होता है इसलिए इस उम्र में आप ज्यादा सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस उम्र में आप अनुभवहीनता के कारण सेक्स के बारे में चिंतित हो सकते हैं। यही कारण है कि 8% पुरुष 20 की उम्र में आकर ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) का शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति एक चिकित्सा या मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकती है या यहां तक कि यह संकेत भी हो सकता है कि आपको हृदय रोग का खतरा है। अपने लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
20 की उम्र वाली महिलाएं

किशोरावस्था से लेकर 30 की होने के अंत तक महिलाओं के अधिक फर्टाइल होने की संभावना रहती है, जो कि बढ़ती उम्र में भी जारी रहता है। अगर आप यौन संबंध बनाती हैं तो यह आपको पसंद आ सकता है, हालांकि यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि ऐसा क्यों होता है। वास्तव में, वैज्ञानिकों को लगता है कि महिलाओं में कामेच्छा ठीक उसी तरह बढ़ती है, जब उनकी प्रजनन क्षमता 30 के अंत तक पहुंचते-पहुंचटते घटने लगती है।
30 और 40 की उम्र वाले पुरुष

कई पुरुषों में इस उम्र के दौरान कामेच्छा बहुत ज्यादा मजबूत होती है, हालांकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल धीरे-धीरे 35 वर्ष की आयु के आसपास पहुंचते-पहुंचते कम होने लगता है। आमतौर पर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल हर वर्ष लगभग 1% तक कम होता जाता है, लेकिन यह कुछ पुरुषों में और तेजी से कम हो सकता है। इससे आपकी सेक्स ड्राइव पर कुछ असर पड़ सकता है। साथ ही, कई पुरुषों के लिए, काम, परिवार और अन्य चीजों को लेकर तनाव भी प्रभावित कर सकता है कि आप सेक्स में कितनी रुचि रखते हैं।

30 और 40 की उम्र में महिलाएं

जीवन के इस पड़ाव में आकर महिलाओं में कामेच्छा सबसे ज्यादा तेज होती है। एक अध्ययन से पता चला है कि 27 और 45 के बीच की महिलाओं में जवान या बूढ़ी महिलाओं की तुलना में अधिक तीव्र यौन कल्पनाएं होती हैं। इस उम्र में आकर उन्हें अधिक सेक्स करना भी पसंद होता है और वह इस उम्र में आकर ही जल्द से जल्द किसी रिश्ते में आना पसंद करती हैं।
बच्चे वाली महिलाएं

किसी भी उम्र में गर्भावस्था और बेबी को जन्म देने के बाद आपके यौन जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, लेकिन यह सभी के लिए अलग-अलग होता है। आपका शरीर और हार्मोन पूरी गर्भावस्था के दौरान बदलते हैं। इसका अर्थ यह हो सकता है कि कई बार कामेच्छा में वृद्धि, विशेष रूप से दूसरी तिमाही के दौरान, और दूसरों में इच्छा की कमी होती है। आप इस बारे में भी चिंतित हो सकती हैं कि क्या गर्भवती होने के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं। स्तनपान, बच्चों की परवरिश, और अन्य काम भी आपके सेक्स में लगने वाले समय, ऊर्जा और रुचि को प्रभावित कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info